फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: साइबर सेल लिए सीएम से करेंगे वार्ता

Mon, 11 Sep 2017 11:28 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कहीं भी कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी, कर्मचारी, नेता, विधायक आदि को भी नहीं बक्शा जाएगा। जो जैसे करेगा। उसके विरुद्ध वैसी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें सोमवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्त किया। वे शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की रोकथाम के लिए जिले में स्थापित क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा। बता दें कि सरकार पूरी तरह से कैसलेस व्यवस्था लागू करने के हर संभव प्रयास में जुटी है।

इसके लिए सरकार लोगों का बैंक खाता सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात और जानकारियों के लिए आधार कार्ड से लिंक कराया जा रहा है। ताकि सरकार की तरफ से मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ लाभार्थी के सीधे खाते में पहुंचे। एक तरफ सरकार जहां कैशलेस की व्यवस्था लागू करने पर जोर दे रही।
विज्ञापन


तो दूसरी तरफ साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर अपराधी फर्जी फिंगर प्रिंट के आधार पर संबंधित के आधार कार्ड के नंबर के जरिए उनके खाते से रुपये आदि निकाल ले रहे। रविवार को एसटीएफ लखनऊ ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर खातों से रुपये गायब करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

जबकि बीते कई माह में आजमगढ़ की पुलिस ने साइबर क्राइम के अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी गिरोह को नहीं पकड़ सकी। पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन ही नहीं है। हालही में फर्जी अंकपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने वाले 100 से अधिक फर्जी अध्यापक पकड़े गए। वहीं मदरसा संचालन के नाम पर लाखो रुपये की ठगी और फर्जी शिक्षक बनने का मामला प्रकाश में आने पर जांच करवाई गई।

जांच रिपोर्ट में आरोप भी सही पाया गया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस सवाल के जवाब पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा को ना तो भ्रष्टाचार पसंद है, ना ही भ्रष्टाचार करने वाले लोग ही पसंद हैं। जो-जो घोटाला उजागर हो रहा है। उस मामले के एक भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।

उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। परिणाम आने में थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें