फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मौर्य दंपती के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे डिप्टी सीएम, अगवा कर की गई थी हत्या

Mon, 20 Jun 2022 04:19 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के पारा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्या और उनकी पत्नी की अगवा कर हत्या कर दी गई थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन
मौर्य दंपती के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के पारा गांव निवासी मौर्या दंपती की हत्या के बाद नेताओं का आना-जाना जारी है। सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पारा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से  मुलाकात कर ढाढस बंधाया। एसपी ग्रामीण से इस हत्याकांड में चल रही पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव मौर्या राजकीय हेलीकॉप्टर से दिन में 12.36 बजे अंबेडकरनगर जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में बने हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद सड़क मार्ग से पारा गांव पहुंच कर मृत मौर्य दंपती के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृत दंपत्ति के पुत्र शिवांश, पुत्री खुशी व प्रिया से घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुत्र शिवांश ने नामजद अभियुक्तों से खुद के जान का भी खतरा बताया और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कार्रवाई की बात कही। डिप्टी सीएम को एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि सुरक्षा के लिए पीड़ित परिवार के घर पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अहरौला पुलिस की लापरवाही पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

संड़क किनारे फेंकी मिली थी दंपती की लाश

इस दौरान एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसओ पर कार्रवाई की जा चुकी है। डिप्टी सीएम मौर्य दंपती के परिजनों के साथ 25 मिनट रहे। इसके बाद सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने अंबेडकर नगर रवाना हो गए। बता दें कि अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्या बीते मंगलवार को पत्नी शकुंतला के साथ बाइक से शाहगंज दवा लेने गए थे। वहां से वो नहीं लौटे। तीन दिने बाद दोनों का शव अंबारी बाजार स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे फेंका मिला था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने अहरौला थाने पर प्रदर्शन किया था। 

 

पुत्र को नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की मांग

मृत दंपती के पुत्र और पुत्रियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें पुत्र शिवांश को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा और सुरक्षा की मांग की गई। इसके साथ ही जिस जमीन के लिए दंपती की हत्या हुई उस पर कब्जा दिलाने की भी बात कही गई
विज्ञापन

पीड़ित परिवार बसपा सांसद ने की मुलाकात, सरकार पर हमला

डिप्टी सीएम केशव मौर्या के आने पूर्व ही सोमवार सुबह  लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद भी मृत मौर्या दंपती के घर पहुंची और पीड़ित परिवार के साथ एक घंटे से अधिक का समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार जाति और मजहब के नाम पर काम कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उन्होंने भी इस हत्याकांड में पुलिस की भूमिका की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें