फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रोटी बैंक में जमा करें बची हुई रोटी और अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में जल्द ही मोबाइल रोटी बैंक का संचालन शुरू होने जा रहा है। अगर आपके पास बची हुई रोटी या अनाज है तो आप फोन करके मोबाइल रोटी बैंक को अपने पास बुला सकते हैं और उसे जमा कर सकते हैं। आपके द्वारा दी गई रोटी या अनाज से जिला अस्पताल स्थित शेल्टर होम में आने वाले रिक्शा चालकों, गरीबों, दिव्यांगों और आदिवासी छात्रावासों में रहने वालों पर उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

शहरों में अक्सर लोग बची रोटियों को फेंक देते हैं। बहुत से लोग अनाज के जरिए समाज सेवा करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते हैं। क्योंकि उन्हें जानकारी नहीं होती कि वह किस प्रकार करें। वहीं होटलों में बहुत सारा खाना वेस्ट जाता है। इसे देखते हुए डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने पीओ डूडा को मोबाइल रोटी बैंक की स्थापना का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत एक ई-रिक्शा का संचालन नगर क्षेत्र से लेकर गांव तक किया जाएगा। इस ई-रिक्शा पर पीओ डूडा की ओर से शेल्टर हाउस के एक कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। ई-रिक्शा पर एक बैनर बांधा जाएगा जिस पर उक्त कर्मचारी का मोबाइल नंबर लिखा होगा। अगर आप उस नंबर पर फोन करते हैं तो मोबाइल रोटी बैंक आपके दरवाजे पर पहुंचेगा। आपके द्वारा बैंक में जमा किए गए अनाज ले लेगा। इसके बाद इस अनाज का उपयोग शेल्टर होम में आने वाले गरीब व्यक्तियों, रिक्शाचालकों, दिव्यांगों, आदिवासों छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के पेट भरने में उपयोग किया जाएगा।
000000000000000000000
मोबाइल रोटी बैंक के लिए डायल करें नंबर
डीएम के निर्देश पर पीओ डूडा की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनके द्वारा ई-रिक्शा की व्यवस्था कर बैनर आदि लगाने के साथ ही शेल्टर हाउस पर तैनात कर्मचारी संदीप की तैनाती कर दी गई है। जिनका मोबाइल नंबर 6306896669 है। क्योंकि भी व्यक्ति इस नंबर पर काल करके मोबाइल रोटी बैंक को अपने पास बुलाकर उसमें अनाज या रोटी को जमा कर सकता है।
विज्ञापन

0000000000000000000000
घरों और होटलों में काफी मात्रा में अनाज बेकार हो जाता है। जिसे लोगों द्वारा बाहर फेंक दिया जाता है जो पशुओं का निवाला बनता है। इसके सदुपयोग और शेल्टर होम के साथ गरीबों के पेट को भरने के लिए डीएम की ओर से इस मोबाइल रोटी की शुरूआत की गई है। हमारे द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अरविंद कुमार पांडेय, पीओ डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें