फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में पांच नए डॉक्टरों की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी को लेकर शासन ने पांच नए डॉक्टर उपलब्ध करा दिया है। इसमें से कुछ ने जहां पदभार ग्रहण कर लिया है तो कुछ जल्द पदभार ग्रहण करने वाले है। वहीं अस्पताल के एक स्थाई व तीन से चार संविदा डॉक्टरों द्वारा इस्तीफा दिए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में मेडिकल कालेज प्रशासन ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। कोविड मरीजों के इलाज में अस्पताल प्रशासन ने कोई कोर कसर नही छोड़ा। वर्तमान में मेडिकल कालेज परिसर में लेवल थ्री कोविड अस्पताल तो संचालित है ही वहीं सामान्य ओपीडी की भी शुरूआत कर दी गई है। मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी को लेकर आधा दर्जन नए चिकित्सकों की तैनाती किया है। जिसमें कुछ ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। वहीं कुछ संविदा व एक स्थाई चिकित्सक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की भी सूचना मिली है। नोडल अधिकारी डॉ. नियाज ने बताया कि अस्पताल को मिले नए डॉक्टरों में डॉ. सौरभ राय (हड्डी), डॉ. संजय यादव (मेडिसिन), डॉ. मनोज पांडेय (टीबी चेस्ट) व डॉ. नेहा (कम्यूनिटी मेडिसिन) ने पदभार भीग्रहण कर लिया है। एक गाइनी समेत कुछ अन्य डॉक्टरों के भी जल्द ही पदभार ग्रहण कर लिए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिन डॉक्टरों के इस्तीफे की बात कही जा रही है। वे एक साल के संविदा पर थे और कार्यकाल पूरा होने पर चले गए है। एक स्थाई डॉक्टर के इस्तीफे की जो बात कहीं जा रही है। फिलहाल उसकी अभी पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें