फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में निकली धूप, एक डिग्री तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। जिले में रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी एक डिग्री सेल्सियस घट गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कर्मचारियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से जनजीवन सामान्य हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति रेडिएटिव कूलिंग और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव के कारण बन रही है।
रात में धरती से ऊष्मा निकलने से तापमान गिर रहा है, जिससे सुबह कोहरा बन रहा है, जबकि दिन में तेज धूप तापमान बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम रहेगा। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मौसम प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों में मौसम में थोड़ा सुधार होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें