फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुंबई से लौटे युवक में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के मेंहनगर क्षेत्र में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। एसीएमओ डॉ. अविनाश झा ने बताया है कि बुधवार को आशीष नामक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज हाल ही में मुंबई से अपने घर लौटा था और बीमार होने के चलते जांच कराई गई।
विज्ञापन

डॉ. झा ने बताया कि इससे पहले जनवरी माह में डेंगू का एक मामला सामने आया था और अब यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में फॉगिंग और साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं और घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। स्थानीय प्रशासन ने भी नागरिकों से जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें