फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाईस्कूल में 1.42% घटा तो इंटरमीडिएट में 1.11% बढ़ा उत्तीर्ण प्रतिशत

विज्ञापन
सर्वोदय इंटर कालेज में यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने पर के खुशी मनाते सफल छात्र-छात्राएं। सं
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले का प्रदर्शन इस बार दो तस्वीरें पेश कर रहा है। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 1.42 प्रतिशत घटा है, वहीं इंटरमीडिएट में 1.11 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 91.63 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए, जो पिछले वर्ष के 93.05 प्रतिशत की तुलना में 1.42 प्रतिशत कम है। वहीं इंटरमीडिएट में इस बार 75.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जो पिछले वर्ष 74.22 प्रतिशत था। इस प्रकार इंटरमीडिएट में 1.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। डीआईओएस मनोज कुमार ने कहा इंटरमीडिएट के परिणाम में सुधार सकारात्मक संकेत है, जबकि हाईस्कूल में आई गिरावट की समीक्षा कर आगे आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन



वर्ष 2017 से अब तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
वर्ष - हाईस्कूल % - इंटरमीडिएट %

2017 - 90.45 % - 93.25 %
2018 - 69.29 % - 58.80 %

2019 - 70.48 % - 69.55 %

2020 - 83.52 % - 68.59 %
2021 - 100 % - 99.99 %

2022 - 86.14 % - 81.77 %
2023 - 93.01 % - 74.29 %
2024 - 90.85 % - 78.92 %

2025- 93.05 % - 74.22 %
2026- 91.63 % - 75.33 %
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें