फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलरियागंज में महिला आरक्षण के स​मर्थन में रैली निकालती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिलरियागंज। बाजार में सोमवार को महिलाओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने विरोध करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन

रैली की शुरुआत बिलरियागंज बाजार के नए चौक से हुई। महिलाएं तिरंगा झंडा और नारे लिखी तख्तियां लेकर एकत्रित हुईं। इसके बाद रैली पूरे बाजार क्षेत्र से होती हुई विकासखंड परिसर पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने जैसा है, जिसे महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
अध्यक्षता रुद्र प्रकाश राय ने किया। कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। ऐसे में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है। उन्होंने विरोध करने वालों से महिलाओं की ताकत को समझने की अपील की। इस अवसर पर रामसागर सिंह, गुड्डी पासवान, सूर्यभान सोनकर, श्रवण गुप्ता, मंजू सोनकर, आलोक गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें