फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छत तोड़कर किराने की थोक दुकान में निर्वस्त्र होकर घुसा चोर, काजू-बादाम उठा ले गया

विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के बस्तीभुजबल बाजार में किराने की दुकान में चाेरी करते सीसीटीवी फुटेज में क - फोटो : 1
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बस्तीभुजबल बाजार में एक चौका देने वाली घटना सामने आई। एक थोक किराना दुकान में निर्वस्त्र होकर घुसे चोर ने ढाई लाख रुपये नकद समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए सिर पर प्लास्टिक की बाल्टी रखकर चोरी करता नजर आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर पूरा बाजार निवासी नीरज गुप्ता बस्तीभुजबल गांव में किराये के मकान के दूसरे तल पर किराना की थोक दुकान चलाते हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह एक कार्यक्रम में चले गए थे और रात 12 बजे घर लौटे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा मिला और सीढ़ी के पास लगा अल्बेस्टर शेड (सीमेंटेड शेड) टूटा था।
विज्ञापन

नीरज गुप्ता ने बताया कि चोर उसी रास्ते से दुकान में घुसा और कैश काउंटर में रखे लगभग ढाई लाख रुपये नकद व करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान, जिसमें काजू-बादाम समेत अन्य वस्तुएं शामिल हैं, चोरी कर ले गया।
कुल मिलाकर लगभग 3.50 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस और स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि व्यवसायी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें