फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान की जांच करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जागो नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुमलता के नेतृत्व में विकास खंड सठियांव के ग्रामसभा लोहरा के निवासियों ने कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकारी कोटे के दुकानदार पर खाद्यान वितरण में अनियमितता बरते जाने, घटतौती और ब्लैक मार्केटिंग किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कोटेदार का व्यवहार कार्डधारकों के प्रति अच्छा नहीं है। खाद्यान्न को कम देता है। कोटेदार के खिलाफ पूर्व में पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को नौ जून को शिकायती पत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने से उसकी दबंगई और बढ़ गई है। संगठन ने समस्त कार्डधारकों का बयान दर्ज किए जाने के लिए कमेटी गठित किए जाने और स्टाक रजिस्टर की जांच कराए जाने की मांग की। इस मौके पर सपना यादव, मनीषा देवी, अनीता देवी, सुशीला देवी, मनीशा कन्नौजिया, विशाल कन्नौजिया, आदिल, अकरम, महेश, आरिफ, तबरेज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें