फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने मेडिकल कॉलेज को दान की शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल चक्रपानपुर में बृहस्पतिवार को ग्राम परसहा निजामाबाद निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी हरिमंदिर पांडेय ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी देह का दान मेडिकल कॉलेज को देने की औपचारिकताएं पूरी की। इसमें उनके दोनों पुत्र जितेंद्र हरि पांडेय और धीरेंद्र हरि पांडेय ने अस्पताल के नियमों के तहत अपनी सहमति का शपथ पत्र दिया।
विज्ञापन

80 वर्षीय हरिमंदिर पांडेय ने बताया कि मृत्यु के बाद शरीर को जला दिया जाता है। हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण में भरोसा रखते हैं। इसलिए ये निर्णय लिया कि हम राजकीय मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के ज्ञान-विज्ञान के लिए अपनी मृत देह को सौंप देंगे। कहा कि उनकी मृत देह का उपयोग समाज और जनहित में होगा। प्राचार्य व डीन प्रो. वीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि देहदान एक बड़ा पुनीत कार्य है। लोगों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। एनाटमी विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा उपाध्याय ने बताया कि पांडेय ने खुद अस्पताल चलकर इस उम्र में आए और देहदान की पेशकश की, यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस मौके पर जितेंद्र हरि पांडेय, हरिगेन राम, राज तिवारी, हरिकेश गौंड, प्रो. कुमुद रंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें