फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
हड़ताल
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जनपद के समस्त राज्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से जनपद में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली, केंद्र के समान भत्ते, कैशलेस चिकित्सा भत्ता, सामयिक, वर्कचार्ज, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को जोड़कर पेंशन का लाभ दिए जाने, रसोइयां, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं और ग्राम रोजगार सेवकों को सरकारी कर्मचारी मानने की मांग को लेकर इस तीन दिवसीय हड़ताल का आरंभ हुआ।

सदर तहसील परिसर में परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इसमें आरईडी के मंडल सचिव इंजीनियर एसएन शर्मा ने नारा लगाते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, मातृ शिशु महिला संघ जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह, राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह, ट्यूबवेल टेक्निशियन संघ के रामप्रताप सिंह और अजय यादव आदि ने कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


वहीं हड़ताल के समर्थन में डीआरडीए कर्मचारियों ने भी विकास भवन पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी शासनादेश जारी नहीं होने और अन्य मांगों के पूरा नहीं होने के कारण यह हड़ताल की गई है। उप्र निबंधन लिपिक संघ की हड़ताल से रजिस्ट्री का लगभग डेढ़ करोड़ की आय प्रभावित हुई। जिलाध्यक्ष पवन पांडेय, उपेंद्र नाथ मिश्र, खुमार मोहम्मद हूद, उषा श्रीवास्तव, उदयप्रताप सिंह, चंद्रकांत तिवारी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें