फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: यूपी को चार भागों में बांटने की जरूरत, ओमप्रकाश राजभर बोले- तभी होगा गरीबों का विकास

Sun, 18 Jun 2023 05:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। छत्तरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटे जाने की वकालत की।
विज्ञापन
आजमगढ़ के छतरपर में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबों का विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट दिया जाए। ये कहना है सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का। वह रविवार को छत्तरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि पूर्व की भांति आगामी चुनाव में पार्टी का मुख्य एजेंडा प्रदेश में शराबबंदी होगी।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी दल की रीढ़ होते है। संगठन में इतनी शक्ति है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आह्वान किया कि एकजुट रहें, निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।

शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि जब तक शोषित समाज के लोग शिक्षित नहीं बनेंगे तब तक गुलामी सहते रहेंगे। कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में लालगंज सीट पार्टी जीत कर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि विधान सभावार ही नहीं बल्कि ब्लॉकवार जनसभा व कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। जिससे एकजुटता बनी रहे और पार्टी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इकलौते बेटे के सिर पर पिता ने बटखरा से किया वार, अस्पताल में मौत, इस कारण वारदात

विज्ञापन

सड़क से सदन ही नहीं जेल तक संघर्ष किया जाएगा

राजभर ने कहा कि तेलंगाना जैसे छोटे प्रदेश में शिक्षा मुफ्त है। दिल्ली और पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री है तो उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। कहा कि महिलाओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन ही नहीं जेल तक संघर्ष किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विभिन्न दलों के 13 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें कांग्रेस पार्टी के कन्हैया लाल भी शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें