फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
उप्र गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते सराय रानी रेलवे विकास संघर्ष समिति के लोग। संवा
विज्ञापन
आजमगढ़-शाहगंज रेलमार्ग पर शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित सराय रानी रेलवे स्टेशन को पुन: विकसित कर सिटी स्टेशन का दर्जा देने और प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू कराने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सराय रानी रेलवे विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।
अमरजीत यादव और अजय सैनी ने बताया कि सराय रानी रेलवे स्टेशन ब्रिटिश काल से अस्तित्व में है। बाद में इसे हॉल्ट में तब्दील कर दिया गया। इससे आसपास के गांवों के यात्रियों को प्रमुख ट्रेनों से सफर करने के लिए दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

समिति ने आजमगढ़ से सराय रानी होते हुए लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत प्रमुख शहरों के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजीत राय, अनिल यादव, अशोक प्रजापति, लालू, सरोज देवी, रामहित राजभर, संतोष, अनिल और बबलू पटवा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें