फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सिटी स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग, धरना जारी

विज्ञापन
सिटी स्टेशन का दर्जा दिलाने को लेकर सराय रानी स्टेशन पर धरना जारी। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज रेलमार्ग पर शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सराय रानी विकास संघर्ष समिति का धरना सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन के समुचित विकास, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के नजदीक होने के बावजूद सराय रानी स्टेशन अपेक्षित सुविधाओं से वंचित है।
स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा मिलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। धरने के दौरान बैठक कर आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदर्शन में अजय सैनी, अमरजीत यादव, सरोज चौरसिया, बबलू पटवा, रामाश्रय शर्मा, संतोष यादव, रवि यादव और सुभाष जायसवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें