विधायक ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और डीजीपी लखनऊ को भी भेजी है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।