फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते वैश्य स्वा​भिमान मंच के लोग। संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवैधानिक पदों के खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्मान में नारे भी लगाए।
विज्ञापन

संघ के जिला महामंत्री अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपा। मोदनवाल ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश के प्रधानमंत्री को गाली देना या अपशब्द कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संघ के जिला उपाध्यक्ष संदीप गांधी नेहाल ने कहा कि शिक्षित युवाओं द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। संघ के मंत्री रामविजय गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर भ्रामक और वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री की निगरानी करने की मांग की। इस अवसर पर जिला सचिव भरत मद्धेशिया, विवेक गुप्ता, प्रशांत मद्धेशिया सहित कई अन्य युवा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें