फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उप प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। नगर के सर सैयद इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक पर शिक्षिका को प्रलोभन देकर ब्रेनवाश कराने का आरोप लगाया गया है। शिक्षिका की सास ने अहरौला थाने पर शिकायती पत्र देकर उप प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्हवट गांव की राधिका मौर्य ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पुत्र पराग मौर्य की शादी छह वर्ष पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी सुग्रीव मौर्य की पुत्री सीमा से हुई थी। सीमा अहरौला थाना क्षेत्र के सर सैयद इंटर काॅलेज गौसपुर में कंप्यूटर शिक्षिका है और उसका पति पराग बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर सहारनपुर में कार्यरत है। उनका कहना है कि उसकी बहू सीमा को विद्यालय के प्रबंधक गालिब खान ने प्रलोभन देकर उसका ब्रेनवाश कर दिया है। वह पूजा पाठ करने के बजाए रोजा नमाज रखने लगी है। काॅलेज में ही प्रबंधक की ओर से दिए गए आवास में रह रही है। जब उसका पुत्र सीमा को सहारनपुर ले गया, तब गालिब खान ने वीडियो कॉल कर पति के साथ रहने और किसी तरह का संबंध रखने से उसे रोका और ट्रेन का टिकट भेज कर उसे बुला लिया। सीमा पूरी तरह से गालिब खान के इशारे पर चलती है। यदि उसे समझाने का प्रयास किया जाता है या ससुराल चलने को कहा जाता है तो गालिब उसे जान माल की धमकी देता है। सीमा भी उसी के कहने पर चल रही है।

प्रबंधक ने कहा आरोप निराधार

सर सैयद इंटर काॅलेज के उप प्रबंधक गालिब खान ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि सीमा एक एनजीओ के माध्यम से उनके कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उनके कॉलेज में बने शिक्षक आवास में सीमा के अलावा अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं भी रहती हैं। सीमा का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

तहरीर मिली है। इस मामले में ससुराल में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। - प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष अहरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें