दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) बड़े आतंकी मॉड्यूल के खुलासे में जुटा है। इस मॉड्यूल में शामिल डॉक्टरों के नेटवर्क के अतिरिक्त अब एटीएस की नजर उन लोगों पर भी है, जो कथित तौर पर उनकी बी टीम का हिस्सा हैं। जांच में आजमगढ़ के मिर्जा शादाब बेग का नाम भी सामने आया है।
बीटेक पास शादाब 2008 में जयपुर में हुए सीरियल बम धमाकों सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। वह इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के लिए बम विशेषज्ञ के रूप में कार्य करता था।
आजमगढ़ शहर कोतवाली कोट मोहल्ला निवासी मिर्जा शादाब वेग सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा है, चार अन्य भाई मिर्जा शाहबाज बेग, मिर्जा आदिल बेग, मिर्जा शारीफ और आतिफ बेग हैं।