फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जालसाजी से चार भूखंडो का करा लिया बैनामा, 13 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद एक महिला व उसके बच्चों के नाम की जमीन का फर्जीवाड़ा कर बैनामा कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही महिला के पिता ने जीयनपुर कोतवाली में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बैनामे के दौरान दूसरी महिला फर्जी कागजात के आधार पर खड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता नीलम देवी के पिता गंगेश उपाध्याय निवासी देवई रसूलपुर थाना कंधरापुर ने बताया कि उसके दामाद मनोज निवासी कठैचा थाना जीयनपुर कोतवाली का निधन हो गया है। मनोज के निधन के बाद उसकी सारी संपत्ति पत्नी नीलम, बेटी प्रतीक्षा व प्रतीज्ञा व पुत्र आयुष के नाम हो गई। तीनों बच्चे अभी नाबालिग हैं और ननिहाल में रहते हैं। जबकि नीलम की दूसरे जगह राजेश निवासी कालिकापुर थाना जीयनपुर के साथ शादी हो गई है। विरासत दर्ज होने के बाद दूसरी महिला नीलम देवी बन कर 24 मार्च 2023 को 85 कड़ी जमीन को प्रभावती निवासी जटांव के नाम बैनामा कर दिया। दूसरा बैनामा नौ मई 2023 को 28 कड़ी नीतू गुप्ता निवासिनी सहनूपुर थाना रौनापार, तीसरा बैनामा आठ अगस्त 2023 को 79 कड़ी मीरा देवी निवासिनी मालटरी, चौथा बैनामा 26 अक्टूबर 2013 को 28 कड़ी सरिता निवासी 10 दुर्गा नगर मुंबई के नाम कर दिया। सभी बैनामा वसिकानवीस सुनील कुमार मिश्रा की ओर से तैयार किया गया। इसमें जालसाजी कर उसकी बेटी नीलम के नाम का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया और फर्जी आधार पर फर्जी वाड़ा करके दूसरी महिला को खड़ी कर बैनामा किया गया। गंगेश उपाध्याय ने दर्ज कराए गए मुकदमें में सुनील कुमार मिश्रा, प्रभावती, अरूण, आशुतोष पुत्र अरविंद, नीतू, रतनलाल, किशन गुप्ता, मीरा देवी, शशिकांत, ओम प्रकाश, सरिता, आशुतोष पुत्र अनिल व सुबाष चंद्र को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें