फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों के साथ निकाली गई समर्पण निधि शोभायात्रा

विज्ञापन
सरायमीर में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण निधि शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद/सरायमीर। निजामाबाद और सरायमीर में मंगलवार को अयोध्या में राम जन्म भूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस की ओर से समर्पण निधि शोभायात्रा झांकियों के साथ निकाली गई। इस दौरान रामभक्तों के जयघोष से नगर और गांव गूंज उठे। झांकियों की एक झलक पाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

निजामाबाद में फराहाबाद मोड़ से शोभायात्रा अभियान प्रमुख संजय सोनी, सतीश गौड़, अशोक के नेतृत्व में निकाली गई। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के साथ ही भारत माता की झांकी निकाली गई। फराहाबाद मोड़ पर आरती उतारी गई। आरती उतारने के बाद प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ रामभक्तों की टोली नई सड़क, सेंटरवा मोड़, नई सड़क, सब्जी मंडी, देवकी सेठ तिराहा, ठाकुरद्वारा मंदिर चौक, पोस्ट ऑफिस रोड, थाना मोड़, गुरुद्वारा रोड, जनता इंटर कॉलेज, गल्ला मंडी, ग्रामीण बैंक चौक से होते हुए वापस प्रारंभिक स्थान पर पहुंची। हर चौराहे पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी लगाई गई थी। जगह-जगह श्रीराम की झांकी पर पुष्प वर्षा भी की गई। निजामाबाद थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह, कंधरापुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी थी। राजेंद्र सिंह, डॉ सुदर्शन मिश्रा, सतीश गौड़, श्रीप्रकाश चौरसिया, रमेश चंद बरनवाल, बिंदेश्वरी बरनवाल, राजाराम प्रजापति, रामवृक्ष पप्पू, अशोक, प्रवीण सिंह उपस्थित थे। सरायमीर में मंदिर निर्माण निधि समर्पण शोभायात्रा दोपहर तीन बजे अनिल कुमार सोनी के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा रामजानकी मंदिर ठाकुर से सब्जीमंडी, चौक, महाजनी टोला, मवेशी खाना, मुख्य मार्ग से होते हुए ठाकुरद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई। आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। संतोष जायसवाल, विवेक, संतोष सेठ, सूरज सेठ, राहुल प्रजापति, डा.रामकुमार सोनी, राम शरण मौर्य, रामेश्वर बरनवाल, अखिलेश जयसवाल, अमरनाथ सेठ, राजेश यादव, सचिन जयसवाल, राम प्रकाश यादव, अनुपम पांडेय आदि लोग शामिल रहे।
मंदिर निर्माण के लिए बढ़ रहे हाथ
आजमगढ़/मेजवा। अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण में सहयोग करने के लिए पूरे जनपद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहें है। भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने एक लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बैरिस्टर को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। ऋषिकांत राय ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनना एक सपने को सच होने जैसा है। डॉ. देवाशीष शुक्ला, नगर प्रचारक मनीष, सुग्रीव उपस्थित रहे। फूलपुर में प्रांत कार्यवाह सुरेश शुक्ला और आरएसएस के अखलेश्वर की ओर से अभियान चलाया गया। इसमें फ़ूलपुर कस्बा के डा. परिमल कुमार जोद्धार ने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें