फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रही घाघरा, कटान हुई तेज

Mon, 28 Aug 2017 11:21 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
हाजीपुर में घाघरा के कटान में अपना घर आती देखती एक महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाटघाट। उपनाई घाघरा अब घटना शुरु हो गई है। वहीं कटान भी तेज हो गई है। कटान तेज होने से तटवर्ती इलाकों में गांव के ग्रामीणों में दहशत है।  
विज्ञापन



 सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में बहने वाली घाघरा नदी उफान के बाद अब घटना शुरु हो गई है। घाघरा नदी का जलस्तर रविवार की शाम चार बजे तक बदरहुआ पर 72.34 और डिघिया पर 71.47 सेमी था। वहीं सोमवार को शाम चार बजे बदरहुआ  लाने पर घाघरा का जलस्तर 72.29 सेमी और डिघिया पर 71.43 सेमी दर्ज किया।

24 घंटे में घाघरा नदी बदरहुवा पर पांच सेमी और और डिघिया पर चार सेमी जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। बता दें कि बदरहुआ नाले पर घाघरा का खतरा बिंदू 71.68 और डिघिया पर 70.40 है। उधर घाघरा नदी के घटने से कटान भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


हाजीपुर में लालबहादुर, विक्रम, मुन्ना सहित पांचू का घर घाघरा की जद में आ गया है। घाघरा तेज से जमीन काट रही है। उधर सूचना मिलने पर सोमवार को पशुधन अधिकारी रामराज यादव, प्रधान सुबाष पटेल, लेखपाल सुबाष यादव ने मौके पर पहुंच घाघरा की कटान का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि घाघरा की कटान को पाटने के लिए कैरेट में ईंट डाला जाएगा। ताकि कटान कम हो सके। इसी क्रम में देवारा खास राजा गांव के मचराली के पुरवा के रामकवल का घर नदी में समा गया है। अब तक घाघरा यहां 50 बिगहा जमीन काट चुकी है।
विज्ञापन


देवारा खास राजा गांव के त्रिपुरारी के पुरवा के 19 घर कटान के मुहाने पर है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बताते चलें कि हरैया व महराजगंज ब्लॉक के 37 ग्राम पंचायतों के 134 राजस्व गांव के 400 मजरे पानी से अभी घिरे हैं। पानी घट रहा है। लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। पानी भरा होने से जमीन दलदल में तब्दील हो गई है।

लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें