फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में घुसे मनबढ़ों ने युवतियों संग की छेड़खानी, एक पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव में सोमवार की रात दो घरों में घुसकर तीन मनबढ़ों ने दो युवतियों के साथ छेड़खानी की। एक मनबढ़ को परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया तो दो अन्य मारपीट कर भाग निकलने में सफल रहे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सिधारी थाने पर पहुंच कर घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समेंदा गांव के तीन मनबढ़ युवक सोमवार की देर रात गांव के अलग-अलग दो व्यक्तियों के मकान में घुस गए। एक मनबढ़ राजभर बस्ती निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसा जिसे परिजनों ने पकड़ लिया। रात भर उसकी पिटाई करने के बाद घर में बंद रखा गया। सूचना के बाद भी पुलिस रात में नहीं पहुंची थी। सुबह पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने उसे उनके हवाले कर दिया। वहीं दूसरी घटना इसी गांव की दूसरी बस्ती में हुई। बस्ती निवासी एक व्यक्ति की विवाहित बेटी इन दिनों मायके आई है। रात में गांव के दो मनबढ़ युवक उस व्यक्ति के घर में घुस गए और उसकी सो रही बेटी के कमरे तक पहुंच कर छेड़खानी करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर परिजन जब जागे तो मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट की और फरार हो गए। सुबह ग्रामीण दोनों घटनाओं को लेकर आक्रोशित हो उठे और प्रधान राजीव सिंह के नेतृत्व में सिधारी थाने पर पहुंच कर थाने का घेराव किया। प्रधान राजीव सिंह ने कहा कि तीनों मनबढ़ किस्म के युवक हैं। इनके खिलाफ लगातार शिकायत मिलती है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। वहीं युवती की मां ने सिधारी थाने पर दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें