अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के विशेखा गांव में मंगलवार की रात ठंड लगने से महिला शीला देवी (36) पत्नी स्व. लालमन की मौत हो गई। पिता की मौत के एक वर्ष बाद मां की भी मौत हो जाने से उसके तीन बेटे अनाथ हो गए।
सोमवार से ही उसकी तबियत खराब थी, लेकिन रुपये के अभाव में इलाज नहीं करवा पा रही थी। गांव के लोग चंदा इकट्ठा करके महिला का इलाज कराने जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना पर पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
महिला का पति लालमन एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब मेें नौकरी के दौरान मर गया। लालमन की मौत के बाद अरबी ने सहायता के तौर पर परिवार को 65 हजार रुपये देने को कहा था, लेकिन वह रकम शीला को आज तक नहीं मिली। शीला मजदूरी करके बच्चों का पेट भर रही थी। उसका बड़ा बेटा वरुण (14), बेटी अंजनी (12) और छोटी गुडिय़ा (5) है।
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव निवासी मोती (65) की मंगलवार को ठंड लगने से मौत हो गई। वह खेत की सिंचाई करके घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मोती की लाश को पीएम को भेजवा दी। डीएम के निर्देश पर रात को ही उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया।