फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों और सचिवों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गुरुवार को नेहरू हाल परिसर में ग्राम प्रधानों और सचिवों के लिए एक दिवसीय उंमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित ग्राम प्रधानों और सचिवों को पूर्व आईएफएस अधिकारी राकेश मैत्रेय ने प्रशिक्षित किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रधानों और ग्राम सचिवों को प्रशिक्षित करना था जो अपने गांव को फरवरी 2018 तक खुले में शौचमुक्त घोषित कर सकते हैं। इस क्रम में प्रत्येक विकास खंड से चार-चार गांवों के ग्राम प्रधानों और सहायक विकास अधिकारियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को अपने गांवों में खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने ग्राम प्रधानों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए शीघ्र प्रभावी रणनीति बनाने पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को दो माह के भीतर अपने गांवों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने की प्रतिज्ञा कराई। मुख्य प्रशिक्षक मैत्रेय ने ग्रामों को शौचमुक्त करने केलिए शौच का सुरक्षित निपटान तकनीकि पर जोर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें