फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मिश्रौली गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मिश्रौली गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीप्रकाश मिश्र अपने घर से एक किमी दूर भीलमपुर छपरा गांव में दिनेश सिंह के घर पर रहते थे। उनकी बेटी लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती है। पत्नी सुनीता मायके गई हुई थी। परिजनों का कहना है कि आए दिन श्रीप्रकाश शराब पीने की आदि थे। कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेच दिए थे।
रोजाना की भांति खाना खाकर पीकर दिनेश सिंह के घर सोए हुए थे। परिजनों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह दिनेश सिंह का फोन आया कि श्रीप्रकाश मिश्र फंदा लगाकर जान दे दिए। परिजनों द्वारा अतरौलिया पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अतरौलिया थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया। श्रीप्रकाश मिश्र के चचेरे भाई गजेंद्र मिश्र द्वारा थाने पर तहरीर दी गई और हत्या की आशंका जताई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें