फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सपा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के इशारे पर ईडी के कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियों को लेकर नारेबाजी भी की गई। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि वह लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन किसी को ज्ञापन नहीं सौंप रहे हैं। क्योंकि सभी संस्थाएं मोदी जी के कब्जे में हो गई हैं। राजेश यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, आप जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, कृपाशंकर पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें