नदी के किनारे मिला वृद्ध का शव
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास नदी के किनारे बुधवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के सोनियापार गांव निवासी बचनू वनवासी (60) दो तीन दिन से घर से लापता थे।
परिजनों ने तलाश की लेकिन नहीं मिले। बुधवार को आजमगढ़-गाजीपुर बार्डर से होकर गुजरने वाली गांगी नदी के किनारे शव मिला। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। लोगों ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में वह नदी में गिर गए होंगे। इससे मौत हो गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।