फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भतीजे की हत्या कर सड़क किनारे शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज/सरायमीर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव की निवर्तमान प्रधान हेमलता सिंह के भतीजे का खून से लथपथ हाल में शव सड़क किनारे फेंका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शव को बिना पंचनामा उठाकर पीएम के लिए भेज दिया। इससे परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बिना पंचनामा शव को पीएम के लिए भेजने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जैगहा मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। एसपी ग्रामीण दरोगा पर कार्रवाई और 48 घंटे में हत्या के खुलासे का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। लगभग दो घंटे तक चक्काजाम रहा।
विज्ञापन

40 वर्षीय राकेश सिंह सुरहन गांव की निवर्तमान प्रधान हेमलता सिंह का भतीजा है। बुधवार को वह दावत खाने साथी के साथ जौनपुर गया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीण जब खेत पर काम करने पहुंचे तो मार्टीनगंज-दीदारगंज मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक खेत में राकेश का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस के साथ ही परिजनों को दी। पुलिस ने तेजी दिखाई और परिजनों के मौके पर पहुंचने के पूर्व ही पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। परिजन बाद में पहुंचे तो उन्हें पंचनामा के लिए थाने बुलाया गया। परिजन के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंचे। इसके पहले ही शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इस पर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को वापस लाने, दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर जैगहा मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार के साथ ही पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटों समझाने के बुझाने के बाद एसपी ग्रामीण ने जब दरोगा को निलंबित करने की संस्तुति करने और 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया तो ग्रामीण व परिजन शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया। साढ़े दस से साढ़े बारह बजे तक चक्काजाम रहा । मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। घर पर ही रह कर खेती बाड़ी के साथ ही ब्याज पर पैसा देने का काम करता था। बड़े भाई नीलेश कुमार सिंह ने घटना के बाबत तहरीर दी है। इसमें उसने दावत में साथ गए बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी सलीम अहमद के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है। सलीम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
00000000000000000
मृतक ब्याज पर पैसा बांटने का काम करता था, बुधवार को वह एक साथी के साथ दावत खाने गए था, अब हत्या किन कारणों से हुई है यह तो अभी स्पष्ट नहीं है, फिर भी साथ गए युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर साथ गए युवक के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। मृतक के गले व पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें