मेजवां। फूलपुर तहसील के अपर तहसीलदार पर अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में देशराज यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रावेंद्र सिंह को दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अपर तहसीलदार के हस्तांतरण तक अधिवक्ता सभी न्यायालय का न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। पूर्व अध्यक्ष राम नारायन यादव ने कहा कि अपर तहसीलदार सभी फाइलों को अपने पास लेकर चलते हैं। तारीख पूछने पर वादकारियों और अधिवक्ताओं से अभद्रता करते हैं। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को अपर तहसीलदार और वकीलों के बीच कहासुनी हो गई। इसके चलते वकीलों में रोष है। इस मौके पर जितेंद्र यादव, राम नारायन यादव, लालचंद यादव, शमीम काजिम, इंदुशेखर पाठक, श्रीराम यादव, ओमप्रकाश, इकबाल, इम्तियाज, जीतेंद्र ,इश्तियाक अहमद, दिनेश, संतराम मौजूद रहे।