फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के सामने पोखरी में मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली के लालडिग्गी बंधा स्थित शराब ठेके के सामने स्थित पोखरी से सोमवार को दिन में एक युवक का शव बरामद किया गया। कुछ ही देर में युवक की पहचान हो गई। पुलिस ने परिजनों को बुलवाया लेकिन वे पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने पंचनामा करके शव सौंप दिया। कयास लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में पोखरी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लालडिग्गी बंधा के पास शराब की दुकान है। इसी के सामने एक खाली जमीन पड़ी है और जमीन के पीछे पोखरी है। इसी पोखरी में सोमवार को दिन में लगभग दो बजे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोखरी से निकलवा कर शिनाख्त की कवायद में पुलिस जुट गई। शहर कोतवाल के अनुसार कुछ ही देर में उसकी पहचान जालंधरी मुहल्ला निवासी गुफरान के रूप में की गई। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार युवक नशीले पदार्थ का सेवन करता था। नशे में की हालत में पोखरी में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। मुहल्ले में चर्चा यह भी है कि तीन चार दिन पूर्व मृतक किसी महिला के कान का झाला छीन कर भागा था और इसी दौरान वह पोखरी में गिर कर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें