फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साड़ी के फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह घर के कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। ग्राम प्रधान दिलीप कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी दिनेश कुमार राजभर (28) की पत्नी नीतू एक हफ्ते पहले अपने मायके अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गई थी। वहीं, उसकी मां कल्पा देवी अहरौला थाना क्षेत्र के सिरपट्टी गांव में अपनी बेटी सावित्री के यहां गई थी। बुधवार को शाम पांच बजे दिनेश कहीं से घर लौटा था। इस तरह वह घर में अकेला था। बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती उसकी लाश पाई गई। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश की छह वर्ष की बेटी है और पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन


कोट-
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। -सच्चिदानंद यादव, थाना प्रभारी, कप्तानगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें