बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी एक युवक ने पंखे से मफलर के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
किशनुदासपुर गांव निवासी धर्मराज गोंड (25) शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह वह देर तक नहीं उठा तो पिता दशरथ उसे जगाने के लिए कमरे में गए। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला बेटे को पंखे से मफलर के सहारे लटकता देख उनके होश ही उड़ गए। पिता की चीख पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाई व पांच बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।