ठेकमा। दीदारगंज के नकटी श्मशान घाट पर मंगलवार को में शीशम के पेड़ पर सीट बेल्ट के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवक के बहन की शादी 26 नवंबर को ही होनी है।
दीदारगंज के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड नंबर चार के रहने वाले ऋषिकेश उर्फ अतुल (24) के बहन की शादी 26 नवंबर को होनी है। ऋषिकेश सोमवार शाम कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। बरदह के नर्वे गांव के पास बिजली के पोल से लड़कर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे छोड़ दिया। घर आकर वह सो गया। सुबह होने पर वह शौच करने की बात कह कर घर से निकला और गांव के बाहर नकटी श्मशान घाट पर गया। वहां से काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे। गांव के किसी ने सूचना दी कि ऋषिकेश का शव शीशम के पेड़ पर गाड़ी के सीट बेल्ट के सहारे लटक रहा है। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।