फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रह रही महिला का पोखरी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित मायके में रह रही महिला का शव रविवार की सुबह गांव के दक्षिण स्थित पोखरी में उतराया हुआ मिला। वह तीन दिन पूर्व खेत देखने जाने की बात कह कर घर से निकली थी और लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। शव मिलने की सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा खालसा गांव निवासिनी 23 वर्षीया माधुरी पत्नी मनोज यादव इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। मायका महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार में था। माधुरी के पिता का नाम रामदरश यादव है। तीन दिन पूर्व वह परिजनों से खेत देखने जाने की बात कह कर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गांव के दक्षिण स्थित पोखरी की तरफ गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पोखरी में उतराया हुआ शव देखा। शव की पहचान माधुरी के रुप में की गई। ग्रामीणों की सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका 10 माह के बच्चे की मां थी और उसका पति रोजीरोटी के लिए मुम्बई रहता है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें