फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी भाजपा नेता के हत्यारों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी व भाजपा नेता की हत्या 72 घंटे बाद भी पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बनी हुई है। महकमा अब भी हवा-हवाई कवायद में जुटी है और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चार टीमें गठित हुई है लेकिन अब तक कोई सुराग तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अर्जुन यादव निवासी जल्दीपुर की गुरुवार की रात उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अर्जुन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। वह बीडीसी के प्रतिनिधि भी थे, इसके साथ ही पुलिस के खास भी बताए जा रहे है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय विधायक अरूण कांत यादव व पूर्व सांसद रमाकांत यादव के करीबी भी थे। परिजनों ने अर्जुन यादव की हत्या के बाद अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसपी के निर्देश पर चार-चार टीम इस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाए गए है लेकिन 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही है। एसपी के निर्देश पर गठित चारो टीम अब तक हत्यारों को पकड़ना दूर उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें