फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घाघरा में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के नवली गांव के पास घाघरा नदी में नहाने के दौरान किशोर अपने दोस्त के साथ मोबाइल पर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान एक किशोर का पैर फिसल गया जिससे वह डूब गया। तीसरे दिन मंगलवार को घाघरा में डूबे किशोर का शव घटना स्थल से दो किमी दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के हर्रा की चुंगी निवासी शाहिद (17) रविवार को अपने दोस्त आकाश (18) के साथ बाइक से घूमने गया था। सेल्फी लेने के दौरान अचानक से शाहिद का पैर फिसल गया और वह नदी की गहराई में चला गया। आकाश यह देख कर शोर मचाया। जब तक आसपास मौजूद लोग आते तब तक शाहिद नदी में डूब चुका था। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था और घर पर ही किराना की दुकान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें