फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ चराने गए अधेड़ का पोखरे में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकट गांव के एक अधेड़ का शव शुक्रवार की देर शाम पोखरे से बरामद किया गया। वह भेड़ चरने गया था। शाम को घर नहीं लौटा तो खोजबीन की जाने लगी। परिजनों ने उसका कपड़ा पोखरी के पास देखकर जाल डलवाया तो शव बरामद हुआ। चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान देख कर छोटे भाई ने हत्या की आशंका जतायी है।
विज्ञापन

बनकट निवासी हरिराम पाल (45) शुक्रवार को दिन में गांव के पोखरे के पास भेड़ चरा रहा था। देर शाम भेड़ें लौट आईं लेकिन वह वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पोखरे के पास हरिराम का कुछ कपड़ा पड़ा था। जिसे देख कर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पोखरे में जाल डाल तो हरिराम का शव बरामद हुआ। पोखरे से शव मिलने की सूचना पर अहरौला पुलिस को दी गई। छोटे भाई ने चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखे तो हत्या की आशंका जताई है।
हरिराम अविवाहित था और भेड़ व बकरी पाल कर अपना जीवन-यापन करता था। छोटा भाई जनत उसके साथ रहता था जबकि बड़े भाई पतिराम से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। गांव से थोड़ी दूर मंडई डाल कर वह अपने भेड़ व बकरियों को रखता था। छोटे भाई जनत के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में बच्चे रोटी व सब्जी लेकर मंड़ई पर गये थे। उसने कुछ खाना खाया और बाकी बाद में खाने की बात कहकर भेड़-बकरियों को चराने चला गया। शाम में भेड़ बकरियां इधर-उधर भटकने लगी तो किसी ने जतन को सूचना दी। जतन सिवान में पहुंचा तो भाई नहीं दिखायी दिया। उसका गमछा, लूंगी व कुर्ता वहीं पास में पोखरी किनारे पड़ा मिला। छोटे भाई ने हरिराम के शरीर पर चोट के निशान देख कर हत्या की आशंका जतायी। एसओ श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें