फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सड़क किनारे पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लगाया जाम

Thu, 27 Jul 2023 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के भटौरा गांव निवासी एक युवती का शव गुरुवार दोपहर गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस के देर से पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हो उठे और जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के भटौरा गांव निवासी एक युवती का शव गुरुवार दोपहर गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। जानकारी होते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हो उठे और जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने साजिश के तहत युवती की हत्या कर शव को पेड़ पर टांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी संगीता सोनकर (18) पुत्री प्रभुनाथ सोनकर का शव गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रास्ते के किनारे स्थित पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस को भी सूचना दी गई।

लेखपाल और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग

सूचना के घंटे भर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और भटौरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को पेड़ उतरवा सकी और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। परिजनों ने साजिश के तहत युवती की हत्या कर शव को पेड़ से टांगे जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

परिजन व ग्रामीण लेखपाल व चौकी इंचार्ज पर आक्रोशित थे और उन्हें हटाए जाने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें