फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में पास मिला सफाईकर्मी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के लोकईपुर गांव के पास स्थित एक विद्यालय के पास शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मी का हाथ-पैर बंधा शव बरामद हुआ है। वह बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर ड्यूटी कर घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुला कर जांच कराया, लेकिन कुछ ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन

तरवां के लोकईपुर ग्राम निवासी 33 वर्षीय अखिलेश यादव पुत्र रामजी सदर तहसील के पल्हनी ब्लॉक में सफाईकर्मी पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार को अखिलेश को उसके छोटे भाई अर्जुन ने बाइक से ड्यूटी स्थल पर छोड़ा था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर के लिए रवाना हुआ। अखिलेश ने देर शाम करीब 8 बजे परिजनों को फोन पर एक घंटे में घर पहुंच जाने की सूचना भी दी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन पूरी रात उसका इंतजार करते रहे। सोमवार की सुबह अर्जुन यादव के फोन पर सूचना मिली की एक युवक का शव क्षेत्र के फद्दूपुर ग्रामसभा में स्थित एक इंटर कालेज के पीछे मिला है। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के हाथ व गर्दन गमछे से बांधे गए थे तथा उसके हाथ की उंगली भी कटी थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि मौत से पूर्व मृतक की हत्यारों से हाथापाई भी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलवाया लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा एवं परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के 5 वर्ष का पुत्र अंश बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें