फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दही बेचने निकली वृद्धा का गेहूं के खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौधा गांव के सिवान में बृहस्पतिवार की सुबह गेहूं के खेत में एक वृद्धा का शव मिला। वृद्धा बुधवार को दही बेचने के लिए घर से निकली थी। मृतका के शरीर पर चोट निशान नहीं मिले लेकिन उसके गहने गायब थे। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बसौधा गांव निवासिनी इंद्रमती देवी 64 बुधवार की सुबह घर से दही बेचने के लिए मुबारकपुर जाने की बात कह कर निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति के गेहूं के खेत में ग्रामीणों ने इंद्रमती का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के शव के पास ही दही बेचने का बर्तन भी पड़ा था। परिजनों के अनुसार वृद्धा कान में कनफूल, नाक में नथुनी, गले में मंगलसूत्र व पांव में पायल पहने हुई थी। सीओ सिटी गौरव शर्मा के साथ ही एसओ निहारनंदन ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें