फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क किनारे फेंका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुजिया गांव के पास होली के दिन सोमवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। शव की दशा देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जाता रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई। इसके बाद पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुजिया गांव के ग्रामीण सोमवार की सुबह आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर टहलने आए तो एक युवक की लाश सड़क किनारे देखी। ग्रामीणों की सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के सहसपूरा गांव निवासी सुनील यादव (35) के रूप में की गई। मृतक मुबारकपुर क्षेत्र में ही रह कर वाहन चालक का काम करता था। उसकी चचेरी बहन सिधारी थाना क्षेत्र के ओदरा मठिया गांव में ब्याही थी। सूचना पर बहन के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान किया।
परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। वहीं हत्या की आशंका जताने पर पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

लटका मिला युवक का शव, घर का इकलौता पुत्र था
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव निवासी एक युवक की लाश रविवार की देर शाम घर पर ही कमरे में छत के चुल्ले से गमछे के सहारे लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिलबिली दान चिलबिली गांव निवासी शिवम पटेल (18) रविवार की शाम घर पर अकेले थे। परिजन खेत पर काम करने गए थे तो वहीं बहन बाजार सामान लेने गई थी। इसी दौरान शिवम ने छत के चुल्ले से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। देर शाम बहन बाजार से घर लौटी तो भाई को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही खेत से परिजन भी आ गए। सूचना पर पहुंची रौनापार थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें