जाफरपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह बुधवार की सुबह अपने कमरे में ही संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक आरटीओ कार्यालय के पास पान की दुकान चलाता था। एक सप्ताह पूर्व ही उसने अपने पुत्र की शादी भी की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ में सिधारी थाना अंतर्गत कांशीराम कालोनी जाफरपुर में एक शख्स का लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। अधेड़ का शव बुधवार की सुबह उसके आवास पर ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जाफरपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह (52) बुधवार की सुबह अपने कमरे में ही संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक आरटीओ कार्यालय के पास पान की दुकान चलाता था।
एक सप्ताह पूर्व ही उसने अपने पुत्र की शादी भी की थी। वह मूल रुप से शहर कोतवाली के अतलस पोखरा का निवासी था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं चर्चा तो इस बात की भी है कि हत्या कर शव को फंदे से टांगा गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल की कवायद में जुटी है।