फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: माफिया मुख्तार गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रयागराज हत्याकांड से जुड़ रहे तार

Wed, 01 Mar 2023 07:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

बीते पांच सालों में जिले में चिन्हित किए गये शूटरों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को पूरे जिले में जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान छह से अधिक लोगों को उठाए जाने की भी चर्चा है। इसकी पुष्टि एसपी अनुराग आर्य ने भी किया है। फिलहाल मुख्तार गैंग के शूटर हरिकेश यादव निवासी जहानागंज को जहानागंज पुलिस ने मंगलवार को दिन में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मंगलवार को पूरे जिले में जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान बीते पांच सालों में चिन्हित किए गए शूटरों की तलाश की गई। जहानागंज पुलिस ने एक शूटर को पकड़ा और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुछ और क्षेत्रों में भी शूटरों को उठाए जाने की चर्चा है। पुलिस की इस कवायद को प्रयागराज हत्याकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। शुरू से ही आशंका जतायी जा रही है कि प्रयागराज की घटना को अंजाम देने वाले शूटर आजमगढ़ जिले के हो सकते हैं। जिसकी तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


बीते पांच सालों में जिले में चिन्हित किए गये शूटरों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को पूरे जिले में जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान छह से अधिक लोगों को उठाए जाने की भी चर्चा है। इसकी पुष्टि एसपी अनुराग आर्य ने भी किया है। फिलहाल मुख्तार गैंग के शूटर हरिकेश यादव निवासी जहानागंज को जहानागंज पुलिस ने मंगलवार को दिन में गिरफ्तार किया। वह माफिया मुख्तार के प्रमुख साथी श्यामबाबू पासी का मुख्य सहयोगी रहा है। 2014 को तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में हुई मजदूर हत्याकांड में भी वह शामिल रहा है। इतना ही नहीं 2020 में उस पर गैंगेस्टर भी लगाया गया है। वर्तमान में वह जिला बदर था। इसके बाद भी जिले की सीमा में रह रहा था। जहानागंज पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह पुलिस महकमे के रूटीन की कार्रवाई है। मुख्तार गैंग के हरिकेश यादव के अलावा भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें