फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Mar 2023 01:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जाफरपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह बुधवार की सुबह अपने कमरे में ही संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक आरटीओ कार्यालय के पास पान की दुकान चलाता था। एक सप्ताह पूर्व ही उसने अपने पुत्र की शादी भी की थी।
विज्ञापन
फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में सिधारी थाना अंतर्गत कांशीराम कालोनी जाफरपुर में एक शख्स का लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। अधेड़ का शव बुधवार की सुबह उसके आवास पर ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जाफरपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह (52) बुधवार की सुबह अपने कमरे में ही संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक आरटीओ कार्यालय के पास पान की दुकान चलाता था।
एक सप्ताह पूर्व ही उसने अपने पुत्र की शादी भी की थी। वह मूल रुप से शहर कोतवाली के अतलस पोखरा का निवासी था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं चर्चा तो इस बात की भी है कि हत्या कर शव को फंदे से टांगा गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल की कवायद में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें