फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सीडीपीओ से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। बाल विकास परियोजना, मेंहनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायतों की जांच के लिए सोमवार को डीडीओ संजय कुमार सिंह ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उनके आगमन से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी अपने-अपने पटल पर जा बैठे।
विज्ञापन

डीडीओ ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और शिकायतों के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) निरुपमा वर्मा से अलग-अलग बातचीत की।
जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने स्वघोषित संगठन जिलाध्यक्ष हेमा गुप्ता के नेतृत्व में सीडीपीओ निरुपमा वर्मा के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। सीडीपीओ की तहरीर पर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने ताला खुलवाया।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति राधेबल्लभ यादव सहित अन्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक अन्य समूह ने प्रमिला यादव के नेतृत्व में 225 कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर सीडीपीओ का समर्थन किया। डीडीओ संजय कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पोषाहार का वितरण समूहों के माध्यम से किया जाना है। जांच के दौरान सभी पक्षों से विस्तृत बातचीत की गई है और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान बीडीओ श्वेतांक सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें