फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के बाद भी तहसील दिवस में उमड़े फरियादी

Wed, 17 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में ठंड के बावजूद लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


इस दौरान 261 लोगों ने प्रार्थना-पत्र दिए, जिसमें से 16 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना-पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
कड़ाके की ठंड के बावजूद मंगलवार को लालगंज तहसील दिवस में डीएम के आने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सभी डीएम को अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए लाइन में लगे रहे।

इस दौरान नगर पंचायत कटघर लालगंज के सभासद जितेंद्र चौरसिया ने राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल के जर्जर भवन को राजकीय बालिका इंटर कालेज लालगंज में शिफ्ट करने के मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


डीएम ने सभासद की बातों को सुनने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है। उसका त्वरित निस्तारण कराएं।
विज्ञापन


इस मौके पर डीआईजी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी दिनेश चंद्र दूबे, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी, बीएसए राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह, सीओ लालगंज नंद कुमार ओझा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें