फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास

विज्ञापन
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवां में मंगलवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’’ की ओर से आयोजित ‘ अपराजिता ’’
विज्ञापन
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवां में मंगलवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित ‘अपराजिता’ कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में 150 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके बताए। मुख्य प्रशिक्षक विजय राय ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक मजबूती, सूझबूझ और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता जरूरी है।
उन्होंने हाथ पकड़ने, अचानक हमला होने और धक्का दिए जाने जैसी परिस्थितियों में बचाव की तकनीकें सिखाईं। मंच पर लाइव डेमो के बाद छात्राओं ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में तकनीकों का अभ्यास किया। कई छात्राओं ने मंच पर सीखी हुई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल्ला खान ने कहा कि बेटियों का आत्मनिर्भर और शारीरिक रूप से सशक्त होना आज के समय की जरूरत है। अमरनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि ‘अपराजिता’ जैसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नवनीत विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, प्रतिभा मिश्रा, नीलू तिवारी, साक्षी यादव, किरण सिंह और अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें