फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पटरीवार दुकानें खोलने के लिए तिथि निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन द्वारा सप्ताह में दो दिन के लिए लाक डाउन की घोषणा करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से भी दुकानों को खोलने के नए नियम बनाते हुए तिथियों का निर्धारण कर दिया है। रात 10 से सुबह पांच बजे तक अनावश्यक गतिविधियों पर पूर्ण रोक रहेगी।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्या को देखते हुए डीएम राजेश कुमार ने तय किया है कि सड़क, गली और रास्तों के पूरब और उत्तर दिशा की पटरी पर स्थित सभी प्रकार की दुकानें जुलाई माह में 15, 17, 21, 23, 27, 29 और 31 को खुलेंगी। वहीं पश्चिम और दक्षिण पटरी की दुकानें जुलाई माह में 14, 16, 20, 22, 24, 28 और 30 को खुलेंगी। इसके साथ ही 18, 19, 25 और 26 जुलाई को पूर्ण लाक डाउन रहेगा। इस दवा फल, सब्जी और दूध की ही दुकानें खुलेंगी। वहीं कृषि रसायन, बीज, उर्वरक और उपकरण की दुकानें सप्ताह में पांच दिन सुबह 10 बजे से आठ बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर समस्त आवागमन निषिद्घ रहेगा। धारा 144 कार कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। दुुकानों पर पांच से अधिक ग्राहक नहीं रहेंगे और उनका मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें