फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षति का एसडीएम ने लिया जायजा

Fri, 17 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की शाम आए तूफान से तहसील क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर रामगोपाल सिंह ने गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का जल्द ही मुआवजा मिलने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


 बे-मौसम ओलावृष्टि और बारिश ने बुधवार को बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान जहां बिजली से एक किसान की मौत हो गई, वहीं एक महिला ने सदमे से अपनी जान गवां दी।

बुधवार को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर रामगोपाल सिंह,  कारागार मंत्री के प्रतिनिधि बर्मन यादव, राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र लाल श्रीवास्तव व शिवानंद तिवारी ने बूढ़नपुर, भीलमपुर छपरा, मुबारकपुर मिश्रौलिया, बड़ागांव, केशवपुर, धनघटा, शेरवां, अमारी, नेंबुआडिह, अतरैठ, नैपूरा, सरैया, रिठिया, गोइजी, दुराजपुर, जमीन नंदना, मंगितपुर, ईश्वरपुर पवनी, हिसामुद्दीनपुर, एकडंगी बिहारपुर आदि गांवों का दौरा किया। एसडीएम ने किसानों को उनका पूरा हक दिलानें के लिए हल्का लेखपालों को सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने लेखपालों से कहा कि सूची जल्द दें,  ताकि किसानों के वास्तविक हक की भरपाई का आंकलन कर शासन को भेजा जा सके। यदि किसी सर्वे कार्य में लापरवाही मिली तो संबधित के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें